संसद में दिखी नारी शक्ति, स्टाइलिश अंदाज में छाईं महिला नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व में चल रही जंग पर संसद की दोनों सदनों को संबोधित किया। जहां एक ओर पूरे देश का ध्यान पीएम मोदी के संबोधन पर रहा तो वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के इस पावन मौके पर सदन में भी नारी शक्ति देखने को मिली। लोकसभा से लेकर राज्यसभा की बैठक के लिए जब महिला नेता सदन पहुंचीं तो हर किसी का ध्यान उन पर ही गया।
अधिकतर महिला नेता इस मौके पर साड़ी पहनकर पहुंचीं। महिला नेताओं का स्टाइलिश और गरिमामय अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है। एक ओर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हैंडलूम साड़ियां तो दूसरी ओर कंगना रणौत का पारंपरिक में माॅडर्न टच, तो वहीं महुआ मोइत्रा का एक्सपेरिमेंटल स्टाइल हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इस बार भी पावर साड़ी के जरिए इन महिला नेताओं ने फैशन और राजनीति का बेहतरीन संतुलन दिखाया।
गर्मी के मौसम में इन नेताओं का लुक राहत देने वाला भी रहा, साथ ही गरिमा और स्टाइल का मिश्रण भी बना। तस्वीरों में देखिए संसद पहुंची इन महिला नेताओं का स्टाइल और उनके फैशन सेंस से इस गर्मी के लिए आप भी प्रेरणा लीजिए।
संसद पहुंची कंगना रणौत का समर फैशन
सांसद कंगना रणौत का यह लुक सादगी में शालीनता की मिसाल है। उन्होंने हल्के ग्रे रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर किनारों पर हल्की स्ट्राइप डिटेलिंग है, जो इसे क्लासी और मॉडर्न बनाती है। साड़ी का फैब्रिक आरामदायक और फ्लोई लगता है, जो गर्म मौसम के लिए परफेक्ट है। साथ में उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज को अपनाते हुए सिर्फ सनग्लासेस और छोटे ईयररिंग्स पहनीं। कंगना हैंडबैग ले रखा है, जोकि न्यूट्रल टोन में है। यह उनके पूरे लुक को संतुलित करता है। फुटवियर भी सिंपल और कम्फर्टेबल है। कुल मिलाकर, उनका स्टाइल एलिगेंट, कॉन्फिडेंट और बिना किसी दिखावे के बेहद प्रभावशाली नजर आया।
डीएमके सांसद की कलमकारी प्रिंट साड़ी
संसद पहुंचीं डीएमके सांसद डॉ. टी. सुमति (DMK MP Thamizhachi Thangapandian) ने अपने लुक से पूरी तरह पारंपरिक भारतीय खूबसूरती को दर्शाया। इन्होंने पीले और गुलाबी रंग की कलमकारी प्रिंट की साड़ी पहनी है। इस साड़ी पर लोककला से प्रेरित डिजाइन बने हैं, जो इसे खास और आकर्षक बना रहे हैं। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग पीले रंग का ब्लाउज पहना है, जो पूरे लुक को संतुलित करता है। माथे पर बिंदी, हल्के गहने और सादगी भरा मेकअप उनके व्यक्तित्व को और निखारते हैं। हाथ में साधारण बैग और फ्लैट चप्पल उनके लुक को आरामदायक बनाते हैं। उनका स्टाइल पारंपरिक, सशक्त और आत्मविश्वास से भरा हुआ लगता है। साथ ही गर्मियों के लिए सहज है।
निर्मला सीतारमण का लुक
हमेशा से अपने लुक के जरिए हैंडलूम को बढ़ावा देने वाली निर्मला सीतारमण जब संसद पहुंची तो उनकी इस नारंगी रंग की काॅटन साड़ी पर एक बार फिर ध्यान जाना लाजमी हो गया। हल्की बाॅर्डर डिटेलिंग वाली ये साड़ी गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। प्रिंटेड डिजाइन का काॅन्ट्रास्ट ब्लाउज साड़ी लुक को इन्हेंस कर रहा है। बिना ज्यादा एक्सेसरीज, निर्मला सीतारण का लुक सादा लेकिन प्रभावशाली व्यक्तित्व को उभार रहा है। फ्लैट सैंडल्स उनके लुक को व्यावहारिक बनाते हैं। उनका स्टाइल स्पष्ट रूप से परंपरागत, अनुशासित और मजबूत व्यक्तित्व की झलक देता है।
प्रिया सरोज
सांसद प्रिया सरोज जब सदन में संबोधन के लिए उठीं तो उनके लुक ने भी ध्यान खींचा। गर्मियों के मौसम में उनकी ये हल्के ग्रे रंग की साड़ी परफेक्ट है। इस ग्रे साड़ी में पिंक फ्लोरल प्रिंट है, जो सॉफ्ट और ग्रेसफुल वाइब देता है। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज है, जिसमें मिनिमल डिज़ाइन है। उन्होंने सिंपल ज्वेलरी जैसे छोटे ईयररिंग्स और एक रिंग पहनी हुई है, जो उनके लुक को ओवरड्रेस्ड नहीं होने दे रही। बाल सीधे और खुले रखे गए हैं, जिससे प्रोफेशनल और क्लासी अपील मिलती है। यह स्टाइल एथनिक, सटल और पावरफुल पर्सनैलिटी को दर्शाता है।
जया बच्चन
सांसद जया बच्चन ने आकर्षक गुलाबी रंग की साड़ी पहनीं। इसपर दिए हल्के टेक्सचर और पतली बॉर्डर इसे सादगी के साथ क्लासी लुक दे रही है। साड़ी संग गुलाबी रंग का मैचिंग ब्लाउज, नो एक्सेसरीज लुक कैरी किया।
अनुप्रिया पटेल
सांसद अनुप्रिया पटेल ने गहरे हरे रंग की साड़ी पहनी है, जो बेहद क्लासिक और संतुलित लुक दे रही है। साड़ी का सादा डिज़ाइन इसे रोजमर्रा और औपचारिक दोनों मौकों के लिए उपयुक्त बनाता है। साथ में मैचिंग ब्लाउज, हल्की ज्वेलरी और छोटी बिंदी लुक को पारंपरिक स्पर्श दे रही है। कंधे पर टंगा बैग और साधारण सैंडल्स उनके स्टाइल को प्रैक्टिकल बनाते हैं। बिना दिखावे के यह अंदाज़ मजबूत, पेशेवर और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व को दर्शा रहा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा और शांभवी चौधरी
सोमवार को लोकसभा सदन पहुंचीं प्रियंका गांधी ने गहरे नीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें हल्के पैटर्न और कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर है। उन्होंने साड़ी को बेहद सलीके से कैरी किया है, साथ में सिंपल ब्लाउज, हल्का मेकअप और छोटे ईयररिंग्स उनके लुक को एलिगेंट बनाते हैं। उनके हाथ में ब्लैक हैंडबैग है, जो प्रोफेशनल टच देता है।दूसरी तरफ शांभवी चौधरी हैं, जिन्होंने ब्लैक-एंड-व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहनी, साथ में सॉलिड ब्लैक ब्लाउज को पेयर किया। बड़े फ्रेम का चश्मा, बिंदी और बंधे हुए बाल उन्हें इंटेलेक्चुअल और कॉन्फिडेंट लुक दे रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इंदौर में पहली बार ऑक्शन
Trivial Sum Proves Fatal: Farmer Murdered for Asking to Borrow Money