बदायूं में सनसनीखेज वारदात, पेट्रोलियम प्लांट के दो अफसरों की हत्या
बदायूं। में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे प्रबंधक और उप प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग गया। दोहरे हत्याकांड की वारदात मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित प्लांट में हुई है।
पूर्व कर्मचारी पर लग रहा आरोप
सूचना मिलते ही थाना दातागंज और मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। गोली मारने का आरोप प्लांट में ऑपरेटर के पद पर रह चुके पूर्व कर्मचारी पर लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने पर विवाद चल रहा था। इससे पूर्व प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं।

कर्नाटक में थम नहीं रहा पोर्टफोलियो वॉर: रामलिंगा रेड्डी के बाद दूसरे मंत्री ने खोला मोर्चा, विभागों के चयन पर खड़े किए गंभीर सवाल
अंधेरे का फायदा उठाकर बस पर हमला: बड़वानी में इंदौर-मुंबई पैसेंजर बस को बदमाशों ने बनाया निशाना, पांच से अधिक लोग घायल
MLC चुनाव के बीच शिवसेना में उठी एकता की चर्चा, कार्यकर्ताओं की उम्मीदें
भाजपा के पूर्व नेता अन्नामलाई ने राजनीति में नई पार्टी की घोषणा की
चयन समिति को एमएसके प्रसाद की सलाह, सूर्यकुमार को कप्तान बनाए रखें