केदारनाथ धाम के समीप ग्लेशियर खिसकने की घटना, श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ी
रुद्रप्रयाग। इस साल प्राकृतिक प्रकोप कुछ ज्यादा ही दिखाई दिया है। भूस्खलन और बाढ़ ने बहुत कुछ तहस- नहस कर दिया है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस बार देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि धार्मिक यात्राएं तक रोकनी पड़ी। अब केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है, यहां के ऊपरी क्षेत्र में चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास हिमस्खलन हुआ।
केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर ग्लेशियर टूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इस पूरी घटना का वीडियो में वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आ रहा है। दरअसल ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर का बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और उसका एक हिस्सा टूट कर अलग हो जाता है। ग्लेशियर का जब कोई बड़ा टुकड़ा टूटता है तो उसे काल्विंग कहते हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हिमस्खलन दोपहर करीब 2 बजे केदारनाथ मंदिर से पांच किलोमीटर ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की है और अफवाहों या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया