संचालित राजू होटल से हुई कार चोरी-महंगा मोबाइल भी किया पार
कोरबा: जानकारी के अनुसार कोरबा-पूर्व डीएसपीएम में असिस्टेन्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत व्यक्ति 18 मार्च को रात्रि करीबन 11:30 बजे अपनी कार से अपने मित्र के साथ टी.पी. नगर क्षेत्र में संचालित राजू होटल में खाना खाने गए थे। अपनी कार को होटल के बाहर खड़ा कर होटल के अंदर गए। लगभग 40-45 मिनट बाद खाना खाकर कर वापस आ देखा की जिस स्थान में कार खड़ा किया था, वहां पर कार नहीं थी। कार की आस-पास में पता-तलाश की गयी किंतु वह नहीं मिली। कार के अन्दर उसके मित्र एक नग मोबाईल रखा था। प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 303(2)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।

महासम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल
आने वाले दिनों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव
कच्चे तेल की तपिश और आयातित महंगाई: चालू वित्त वर्ष में भारतीय बाजार और आम उपभोक्ता की बढ़ेगी टेंशन
विश्व क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं का जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाई खास जगह