छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बढ़ाया उत्साह
मोहला-मानपुर: शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
मोहला-मानपुर: जिले के शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो (बोगापारा) में वार्षिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा की गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा की महत्ता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत फुलकोड़ो के सरपंच परमानंद उसारे और शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष रमशीला नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्कूल परिसर में छाई खुशियां
जैसे ही परीक्षा परिणामों की घोषणा हुई, पूरा स्कूल परिसर बच्चों की किलकारियों और उत्साह से गूंज उठा। अगली कक्षा में जाने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ नजर आ रही थी। राजनांदगांव और कांकेर की सीमा से लगे इस वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के प्रति ऐसा समर्पण देख अभिभावक भी काफी उत्साहित नजर आए।
होनहार सितारों की सूची
विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:
-
कक्षा पहली: कुमारी देवांशी ने प्रथम और कुमारी संता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-
कक्षा दूसरी: कुमारी हिमानिका प्रथम तथा टिकेंद्र कुमार निषाद द्वितीय रहे।
-
कक्षा तीसरी: दिव्यांशु कुमार ने प्रथम और कुमारी यादिति ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
-
कक्षा चौथी: कुमारी रश्मि मौर्य प्रथम और मोनिश कुमार कड़ियाम द्वितीय स्थान पर रहे।
मार्गदर्शन और प्रोत्साहन
सरपंच परमानंद उसारे ने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे गाँव और समाज की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने बच्चों को बेहतर संस्कार देने पर भी बल दिया। विद्यालय के प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी ने पालकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों के विकास के लिए घर और स्कूल दोनों का सहयोग अनिवार्य है।

खामेनेई का सख्त संदेश, कहा- ताकत और एकता से देंगे दुश्मनों को जवाब
अमित शाह कल त्रिपुरा दौरे पर, भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा का लेंगे जायजा
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए चेतावनी, अमरिंदर सिंह भी हो सकते हैं बाहर
सरकार ने खोला खजाना: मृतकों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख सहायता
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर, दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा