धमतरी के डायमंड सिंह को 623वां स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़।संघ लोक सेवा आयोग ने सविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छत्तीसगढ़ के कई उम्मीदवारों ने फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह को 383वीं रैंक मिली है. वहीं, धमतरी के रहने वाले डायमंड सिंह ने 623वीं रैंक हासिल की है. महासमुंद के संजय डेहरिया को 946वां स्थान मिला है।
दर्शना को दूसरे प्रयास में मिली सफलता
छत्तीसगढ़ के मनेंन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की रहने वाली दर्शना को दूसरी प्रयास में सफलता मिली है. यूपीएससी के सिविल सर्विस रिजल्ट 2025 में उन्हें 383वीं रैंक मिली है. दर्शना ने साल 2024 की सिविल सर्विस के लिए भी एग्जाम दिया था लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी. उन्होंने प्री और मेंस तो पास कर लिया था, लेकिन साक्षात्कार में उनका चयन नहीं हो पाया था।
दर्शना होनहार विद्यार्थी रही हैं. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. अब दर्शना सिंह IPS अफसर बनेंगी. पिता अरुण सिंह पेशे से किसान और मां सीमा सिंह पार्षद हैं।
डायमंड सिंह को मिली 632वीं रैंक
छत्तीसगढ़ के धमतरी के गांव परसवानी के रहने वाले डायमंड सिंह को सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में 623वीं रैंक मिली है. वर्तमान वे उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं. साल 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली थी और पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे. अब वे IPS अफसर बन गए हैं।
महासमुंद के संजय डेहरिया को मिली 946वीं रैंक
महासमुंद के रहने वाले संजय डेहरिया को सविल सर्विस एग्जाम 2025 में 946वीं रैंक हासिल हुई है. संजय की कहानी भावुक करने वाली है. उन्हें साल 2011 में कैंसर हो गया था. लंबे इलाज के बाद उन्होंने कैंसर को हराया. उन्होंने नवोदय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की है. संजय ने साल 2022 में यूपीएससी की परीक्षा के तैयारी शुरू की थी. हर 12 घंटे से ज्यादा तैयारी करते थे।

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी