अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
Updated on 17 Feb, 2026 05:16 PM IST BY DSNEWSLIVE.COM
टी20 विश्वकप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने की जंग रोमांचक हो चली है। हर ग्रुप में कांटे की टक्कर है और कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। हालांकि, पहले की तुलना में इस विश्वकप में ज्यादा उलटफेर देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन फिर भी एक-दो कागज पर कमजोर दिखने वाली टीमों ने मजबूत खेल दिखाया है। भारत समेत अब तक कुल छह टीमों ने सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई कर लिया है, वहीं आठ टीमें रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब सुपर-आठ में खाली दो स्थान के लिए छह टीमों के बीच टक्कर है।