राज्यमंत्री गौर ने किया मन की बात कार्यक्रम का श्रवण
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को आनंद नगर स्थित मिल्खा सिंह मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के विचार सदैव राष्ट्र को नई ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस वर्ष के अंतिम मन की बात ने देश की उपलब्धियों के स्मरण और भविष्य के संकल्पों को सशक्त रूप से रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर धर्म एवं मातृभूमि की रक्षा हेतु अद्वितीय बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की वीरगाथा पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में रविन्द्र यति, सुनेहा बग्गा समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय रहवासी शामिल हुए।

औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
9.67 लाख सिलिंडर चाहिए चारधाम यात्रियों को, रोजाना 6000 से ज्यादा सप्लाई पर नजर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर