TMKOC छोड़ने की खबरों पर 'बबीता जी' ने पहली बार दिया रिएक्शन
नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी यह कॉमेडी शो टीआरपी (TRP) की चार्ट में नंबर वन पर है। शो का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। कई कलाकारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभी भी कुछ स्टार्स हैं जो शो का पुराना वाला स्वाद बनाए हुए हैं। इनमें बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता भी शामिल हैं।
मुनमुन दत्ता पिछले 17 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाया है। बबीता के रूप में उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। मगर कुछ समय से ऐसी खबर आ रही थी कि मुनमुन ने शो को छोड़ दिया है। मगर अब आखिरकार उन्होंने बता दिया है कि यह अफवाहें सच हैं या नहीं। क्या वह वाकई शो छोड़ रही हैं, इसका सच उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया है।
मुनमुन दत्ता ने सेट से शेयर किया वीडियो
दरअसल, मुनमुन दत्ता तारक मेहता शो नहीं छोड़ रही हैं। जी हां, उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से एक वीडियो दिखाया है। मुनमुन ने 30 जून को एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें वह अय्यर के घर पर शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। बिहाइंड द सीन वह क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करती हुई भी दिखाई दीं। इस वीडियो के साथ-साथ उन्होंने कैप्शन में भी बताया कि अफवाहें झूठ हैं। उन्होंने लिखा, "अफवाहें हमेशा सच नहीं होती हैं।"
खुशी से झूमे फैंस
मुनमुन दत्ता ने जैसे ही अफवाहों को खारिज किया, वैसे ही फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। कमेंट बॉक्स में यूजर्स हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम हर साल ऐसी अफवाहें सुनते हैं।" एक ने कहा, "जलने वाले भाग गए और मुनमुन जी वापस आ गईं।" एक ने कहा, "आप बबीता जी आखिरकार वापस आ गईं।" एक और ने लिखा, "थैंक गॉड।" इसी तरह फैंस मुनमुन की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा