राजधानी में छात्राओं से दुष्कर्म, पीड़िताओं की सहेलियों को बुलाकर दुष्कर्म किया
भोपाल। राजधानी में छात्राओं से दुष्कर्म कर उन्हें ब्लैकमेल करने का अजमेर जैसा झकझोर देने वाला कांड सामने आया है। रायसेन रोड स्थित टीआईटी कालेज में मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्राओं को निशाना बनाते हुए उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। उसी वीडियो को बहुप्रसारित करने की धमकी देकर दरिंदों ने पीड़िताओं की सहेलियों को बुलाकर दुष्कर्म किया।
रविवार को एक पीड़ित छात्रा ने हिम्मत कर बागसेवनिया थाने में पहली शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस को दो और शिकायते मिलीं। पुलिस इस मामले को चार दिनों तक छिपाती रही। अब जाकर बागसेवनिया पुलिस ने जीरो पर कायमी कर अशोकागार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने में केस ट्रांसफर किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने चार अफसरों का विशेष जांच दल गठित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित फराज खान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें दर्जन भर अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दो आरोपितों के मोबाइल से कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के वीडियो मिले हैं। वीडियो में आरोपित युवक दुष्कर्म करते हुए छात्राओं से धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते भी दिखाई दिए हैं। घटना के समय कई छात्राएं नाबालिग थीं, जिसके चलते पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध पाक्सो व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मामला भी दर्ज किया है।

हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान