लंच या डिनर की बची रोटियों से करें कमाल, तैयार करें टेस्टी नूडल्स
नूडल्स एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक बेहद चाव से खाते हैं। खासतौर बात करें बच्चों की तो हर बच्चा ये चाहता है कि उसे खाने की जगह सिर्फ नूडल्स ही परोसा जाए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। मैदे से बने नूडल्स बच्चों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में हम आपको नूडल्स की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप अपने बच्चे के लिए स्वादिष्ट नूडल्स घर पर ही तैयार कर सकते हैं। दरअसल, हम आपको जिन नूडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे रोटी से बनाया जाएगा। इसे खाकर आपके बच्चे का पेट भी भर जाएगा और आप इस रेपिसी को इस्तेमाल करके बची हुई रोटियों का सही उपयोग भी कर सकते हैं। इस नूडल्स को बच्चों से लेकर बड़े भी मन से खाएंगे।
रोटी से नूडल्स बनाने का सामान
बची हुई रोटियां
1 टेबलस्पून तेल
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
1 गाजर
1 हरी मिर्च
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून चिली सॉस
1/2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 टेबलस्पून विनेगर
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च
हरा धनिया
विधि
रोटियों से नूडल्स बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो सभी सब्जियों को एक ही साइज में काटकर साइड में रख लें। गाजर को काटने की जगह उसे कद्दूकस करें, क्योंकि कद्दूकस करने से इसका स्वाद ज्यादा बढ़ जाता है।
अब सब्जियों को साइड में रखकर रोटियों को इस आकार में लंबा-लंबा काट लें। इसे इस तरह से काटें कि ये ये देखने में नूडल्स के जैसा ही लगे। इन्हें काटने के बाद एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें और रोटियों को उसमें डालकर हल्का भून लें। गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें।
अब उसी कढ़ाई में तेल डालकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसके बाद उसमें प्याज डालकर भूनें। जब प्याज भुन जाए तो उसमें सभी सब्जियों को एक साथ डालकर मिक्स कर दें। इसी दौरान इसमें विनेगर भी मिक्स करें।
अब सब्जियों को सही से फ्राई करें। जब सब्जियां पक जाएं तो उसमें भुनी हुई रोटियों को डालकर मिक्स करें।
आखिर में इसमें सोया सॉस और चिली सॉस डालें और सही से मिलाएं। मिलाते-मिलाते इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और 2 से 3 मिनट चलाएं। जब मसाले में नूडल्स अच्छी तरह से मिल जाएं तो गैस बंद करें और उसके ऊपर से उसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें। बस ये नूडल्स खाने के लिए तैयार हैं।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल